मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाएं : शिवराज सिंह चौहान

Summary :

शिवराज सिंह चौहान ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से जीत दिलाने और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाने का आह्वान किया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से जीत दिलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाने का आह्वान किया है। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद चौहान ने ट्वीट किया, ”लोकसभा चुनाव के लिए घोषित भाजपा के प्रत्याशियों को बधाई! हम सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने प्राणों से प्यारे भारत को वैभवशाली, गौरवशाली बनाने के लिए कदम बढ़ाएं। आइए, हर लोकसभा में भाजपा का विजयी परचम फहराएं, देश में सशक्त सरकार बनाएं।”

shivraj tweet

भाजपा ने गुरुवार रात देश के 20 राज्यों के 184 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। इस सूची में मध्य प्रदेश के एक भी उम्मीदवार का नाम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को गांधीनगर से उम्मीदवार बनाया गया है।

सैम पित्रोदा का बयान आतंकवाद का समर्थन करने वाला : शिवराज चौहान

Desk Team