राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में बहुमूल्य योगदान दें

Summary :

सी रविशंकर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून कलैक्ट्रेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों के कार्मिकों के साथ आजादी की 73 वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया गया।

देहरादून : जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून कलैक्ट्रेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों के कार्मिकों के साथ आजादी की 73 वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित कार्मिकों को नये भारत का संकल्प दिलवाते हुए उसे अपने आचरण में उतारते हुए राष्ट्र के सर्वागीण विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया। 
जिलाधिकारी ने 2022 तक नये भारत के संकल्प स्वच्छ भारत गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, साम्प्रदायवाद मुक्त और जातिवादमुक्त भारत को अपने आचरण और कार्यशैली में आत्मसात् करते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संदेश भी दिया।  
इस दौरान कलैक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व रामजी शरण शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी नरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी मायादत्त जोशी, उप जिलाधिकारी सदर कमलेश मेहता, अपर नगर मजिस्टेट अवधेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय संगीता कन्नौजिया, उप कोषाधिकारी राजीव गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक  उपस्थित थे।

Desk Team