तमिलनाडु : चुनाव से पहले कमल हसन को झटका, MNM के महासचिव BJP में शामिल

Summary :

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरुणाचलम ने कहा कि कृषि कानूनों का समर्थन करने से कमल हासन के इनकार के बाद वह बीजेपी में शामिल हुए हैं।

तमिलनाडु में चुनाव से पहले कमल हासन की मक्कल नीधि माईम (एमएनएम) पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। एमएनएम के संस्थापक महासचिव ए अरुणाचलम पार्टी छोड़ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए है। अरुणाचलम केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और बीजेपी के प्रदेश प्रमुख एल मुरुगन की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी में शामिल होने के बाद अरुणाचलम ने पत्रकारों से कहा कि कृषि कानूनों का समर्थन करने से कमल हासन के इनकार के बाद वह बीजेपी में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह किसानों के दीर्घकालिक अवधि तक लाभ के लिए इन तीन कानूनों को लाए हैं। मैं एक किसान परिवार से आया हूं, मुझे इनके फायदे की जानकारी हैं।’’ 
अरुणाचलम ने कहा, ‘’जब मैंने अपने नेता और एमएनएम के नेतृत्व से आग्रह किया कि वे केंद्र के फैसले का समर्थन करें तो उन्होंने इनकार कर दिया। मैंने एमएनएम नेतृत्व से कहा था कि वे यह न देखें कानूनों को बीजेपी द्वारा लाया गया है, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को लंबे तक लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, इसलिए मेरे पास पार्टी छोड़ने के सिवाए और कोई विकल्प नहीं था। मैं बहुत सौभाज्ञशाली हूं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुझे बीजेपी में शामिल होने का मौका मिला।‘‘

Desk Team