पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के बीच बुधवार शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी से मुलाकात करेंगी। श्री मोदी से मुलाकात कर वह केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के 50 किमी तक क्षेत्रीय अधिकार बढ़ये जाने संबंधी मुद्दे पर बात करेंगी। सुश्री बनर्जी सोमवार से दिल्ली दौरे पर हैं और इस दौरान कई राजनीतिक नेता से मुलाकात कर रही है।
जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गृह मंत्रालय ने रोम में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिये जाने की अनुमति नहीं दी थी, तब सुब्रमण्यम स्वामी ने इस पर सवाल उठाये थे कि उन्हें जाने से क्यों रोका जा रहा है? श्री स्वामी ने कहा था ‘‘संविधान में यात्रा करने की स्वतंत्रता उचित प्रतिबंधों के तहत एक मौलिक अधिकार है।
उन्हें इसका कारण क्या बताया गया था? श्री मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और उन्हें अनुमति देनी चाहिये।’’ दिल्ली आने से पहले मुख्यमंत्री बनर्जी ने पत्रकारों से कहा था कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र को 15 किलोमीटर से बढ़कर 50 किलोमीटर करने के संबंध में राज्य सरकार को यह आदेश स्वाकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को भाजपा के हाथ में नहीं आने देंगे। सुश्री बनर्जी ने कहा कि बीएसएफ भी सीआईएसएफ और सीआरपीएफ की तरह हमारी मित्र हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था।


Download Android App
Download iOS App



