पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोविड-19 महामारी को मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है।
पृथ्वी दिवस पर बनर्जी ने लोगों को एक साथ मिलकर इस ग्रह को बचाने के वास्ते जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है।
Today is #EarthDay. Our planet is going through one of the biggest crises in human history – the #CoronaPandemic. But a bigger threat is staring at us – climate change. We must all act together to fight these challenges and preserve our beautiful planet
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 22, 2020
हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है। लेकिन एक और बड़ा खतरा जो हम पर मंडरा रहा है – जलवायु परिवर्तन। इन चुनौतियों से लड़ने और अपने इस खूबसूरत ग्रह को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



