पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोविड-19 के टीके के वितरण की रणनीति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को बुलाई गई डिजिटल बैठक में शामिल होंगी।
राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
मोदी के राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा करने और टीक वितरण रणनीति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियों, राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को ऑनलाइन बैठक करने की उम्मीद है।
राज्य में रविवार तक संक्रमण से 8,025 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमण के मामले बढ़कर 4,56,361 हो गए हैं।
पार्टी के नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिले के दौरे पर होंगी ,लेकिन वह प्रधानमंत्री के साथ ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगी।


Download Android App
Download iOS App



