महाराष्ट्र के पालघर जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग भतीजी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि आरोपी ने पिछले एक साल में अपनी 12 वर्षीय भतीजी के साथ दहानू इलाके में उसके घर पर आइसक्रीम और अन्य स्नैक्स का लालच देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब लड़की का पिता काम पर चला जाता था, तब वह यह हरकत करता था।
कुछ समय पहले पीड़िता की मां की मृत्यु हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धाराओं और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



