जींद जिले के गांव कालवा में दिल दहलाने वाली घटना में एक व्यक्ति को गर्म तारकोल के टैंक में डालकर उसकी हत्या कर दी गयी। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धर्मपाल नामक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालवा गांव में 21 मार्च को होली के दिन दो पक्षों के बीच आपसी झगड़ा हुआ था। इस लड़ाई के बाद से ही अजय का पिता धर्मपाल लापता था।
मामले में जांच करने पर पता चला कि धर्मपाल को बादल के खेत में बनी गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी की तारकोल फैक्ट्री में तारकोल टैंक में डाल दिया गया था। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि 21 मार्च को धर्मपाल उर्फ पाला और जितेंद्र के गुटों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद आरोपियों ने धर्मपाल को मारकर गावर कंट्रक्शन कंपनी कालवा के तारकोल के टैंक में डाल दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



