मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब उसने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय पर जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, “मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को एक देसी बम (आईईडी) रखने के मामले में प्रमुख संदिग्ध आदित्य राव को डीजीपी के कार्यालय में समर्पण करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।”
अधिकारी ने आगे बताया, “आदित्य राव को जांच के लिए राज्य द्वारा संचालित विक्टोरिया अस्पताल में ले जाया जाएगा और इसके बाद उसे उसकी हिरासत और मामले की जांच के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



