गुजरात के मेरे प्रवास पर आज अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचने पर वहां RT-PCR स्क्रीनिंग सेंटर का जायजा लिया व यात्रियों से बातचीत की। pic.twitter.com/JaaNBVj8sG
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) December 31, 2021
ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में मांडविया प्रतीक्षारत यात्रियों और हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बातचीत करते नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘गुजरात प्रवास के दौरान मैंने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच केंद्र का जायजा लिया व यात्रियों से बातचीत की।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘जोखिम वाले’ देशों में ब्रिटेन के साथ यूरोप के देश और दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, तंजानिया, हांगकांग, चीन, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और इजराइल शामिल हैं। गुजरात में शुक्रवार तक ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 113 थी।


Download Android App
Download iOS App



