ओडिशा के बारगढ़ जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को शुक्रवार को मार गिराया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।
पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नरसिंह भोल ने संवाददाताओं को बताया बारगढ़ के झींज आरक्षित वन क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों का पता चला था। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान भाकपा (माओवादी) की संभागीय समिति के सदस्य रवींद्र के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि रवींद्र छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से एक एके-47 राइफल और अन्य सामग्री बरामद की गयी। छत्तीसगढ़ ने रवींद्र पर सात लाख रुपये और ओडिशा सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था।


Download Android App
Download iOS App



