हैदराबाद : कमजोर’ मानसून के कारण बारिश की कमी से जूझ रहे लोग इंद्रदेव की कृपा पाने के लिए टोटकों का सहारा लेने से भी पीछे नहीं हट रहे। ऐसे ही एक टोटके के तहत यहां लोगों ने दो गधों का विवाह कराया।
बोवनपल्ली के नल्ला पोचम्मा मंदिर में दो दिन पहले यह विवाह कराया गया। इस शादी में बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ-साथ नाच-गाना भी हुआ। ‘दूल्हे’ और ‘दुल्हन’ के नए कपड़े पहनाकर सजाया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून जून के दूसरे सप्ताह में पूरी तरह आ चुका है पर यह अबतक ‘कमजोर’ बना हुआ है।
लोगों का मानना है कि इस टोटके के कारण चार साल पहले खूब बारिश हुई थी। इस बार भी ऐसा ही होगा।


Download Android App
Download iOS App



