पश्चिम बंगाल के आसनसोल के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां

Summary :

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के आश्रम मोड़ पर रविवार को एक सुपरमार्केट में आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के आश्रम मोड़ पर रविवार को एक सुपरमार्केट में आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। घटना आसनसोल के भांगा पांचील इलाके में स्थित स्पेंसर मॉल की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीबन साढ़े आठ बजे भयावह आग लगी। आग लगने के बाद करीब 20 फीट की ऊंचाई तक धुएं का गुब्बार देखा गया। उधर, सुपरमार्केट में आग लगने की घटना के बाद यहां काम करने वाले लोगों के अलावा आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।
मॉल से निकलने वाला धुंआ
 घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। वहीं मॉल से निकलने वाला धुंआ पुरे इलाके में इस कदर फैल गया है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सुपरमार्केट में आग कैसे लगी, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के सुपरमार्केट में आग लगी है, हालांकि अधिकारियों ने आग लगने के कारणों के बारे में जांच पड़ताल की बात कही।

Desk Team