हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): नालों की सफाई न होने के चलते समूचे नगर निगम क्षेत्र मे हुए जल भराव से आक्रोशित भाजपा पार्षदों व कार्यकर्त्ताओं ने बाल्मीकि चौक पर मेयर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए युद्ध स्तर पर नालों की सफाई की मांग की।उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए बीजेपी पार्षदों ने कहा कि नालों की सफाई न होने के चलते कुछ देर की बरसात में ही समूचा शहर जल भराव की चपेट में आ गया है। नालों की सफाई कराने का मेयर का दावा खोखला साबित हुआ है। मेयर बताये कि मानसून प्रारम्भ होने के पश्चात भी वह किस दवाब में शहर की नालों की सफाई नहीं करवा पायी है।कहा कि नालों की सफाई कराने में मेयर विफल साबित हुई हैं जिसका परिणाम पूरे शहर को भुगतना पड़ रहा है। गली-मौहल्ले व शहर के प्रतिष्ठानों में जल भराव के चलते सैकड़ों करोड़ रूपये का नुकसान आज हरिद्वार में हुआ है। भाजपा पार्षद दल की आवाज सुनकर यदि मेयर महोदया ने अप्रैल माह से नालों की सफाई प्रारम्भ करवा दी होती तो आज शहर को जल भराव की विभिषिका नहीं भुगतनी पड़ती। जहां हरिद्वार की जनता को जल भराव के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ है वहीं चारधाम यात्रा के चलते उमड़े श्रद्धालुओं के समक्ष भी आज के जल भराव ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा व तरूण नैयर ने कहा कि जून माह समाप्ति पर है। अफसोसजनक स्थिति यह है कि नालों की सफाई का काम कछुआ गति से चल रहा है। वहीं शहर के अधिकांश नाले मेयर की लापरवाही के चलते सफाई के टेण्डर में शामिल नहीं किये गये, जिसका खामियाजा हरिद्वार की जनता जल भराव के रूप में भुगत रही है जिसे भाजपा कार्यकर्त्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।पार्षद राधेकृष्ण शर्मा, मोनिका सैनी व निशा नौडियाल ने कहा कि मेयर व मेयरपति राजनीतिक नौटंकी खेलने में व्यस्त रहते हैं, उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था की कोई चिंता नहीं हैं। बारिश का मौसम प्रारम्भ हो गया है और नालों की सफाई का कार्य अभी तक सही से प्रारम्भ भी नहीं हो पाया है। शहर में कूड़ा सड़कों पर बह रहा है।पार्षद प्रशान्त सैनी व सुनीता शर्मा ने कहा कि पूरे शहर में जल भराव नालों की सफाई न होने के चलते हुआ है जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस की मेयर अनिता शर्मा है जो शहरहित में काम करने के स्थान पर अपने पतिदेव की स्वार्थपूर्ति में जुटी हैं।इससे पूर्व भाजपा पार्षदों ने समूचे शहर का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एनएचआई व नगर निगम समेत अनेक संस्थानों की जेसीबी लगवाकर नालों से कचरा हटवाते हुए जल निकासी का कार्य प्रारम्भ करवाया। भाजपा पार्षदों ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त से युद्ध स्तर पर नालों की सफाई की मांग की है।इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, तरूण नैयर, पार्षद मोनिका सैनी, निशा नौडियाल, प्रशान्त सैनी, विनित जौली, नितिन शर्मा माणा, राधेकृष्ण शर्मा, सुनीता शर्मा, विकास कुमार, सचिन अग्रवाल, शुभम मंदोला, सुरेन्द्र मिश्रा, ललित सिंह रावत, आशा सारस्वत, पिंकी चौधरी, भाजपा मण्डल महामंत्री देवेश ममगाई, व्यापारी नेता विजय शर्मा, हरीश शर्मा, गुलशन, निमेश शर्मा, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
शहर में जल भराव की मेयर जिम्मेदार: बीजेपी पार्षद
Summary :
हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): नालों की सफाई न होने के चलते समूचे नगर निगम क्षेत्र मे हुए जल भराव से आक्रोशित भाजपा पार्षदों व कार्यकर्त्ताओं ने बाल्मीकि चौक पर मेयर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए युद्ध स्तर पर नालों की सफाई की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



