हरिद्वार : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019, हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की मतगणना की पल-पल की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने व्यापक प्रबन्ध किये हैं। इस कार्य के लिए पहले से नियुक्त नोडल ऑफिसर मीडिया मनोज कुमार श्रीवास्तव को सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मीडिया को पल-पल जानकारी देने हेतु 24 राजपत्रित मीडिया अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रेस क्लब में ड्यूटी के लिए लगाए गए कार्मिकों को ट्रेनिंग देते हुए नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक कार्मिक 23 मई को मतगणना स्थल पर समय से पहुंचकर मीडिया से अपनी लाइजनिंग स्थापित कर लें।
11 विधानसभा के प्रत्येक टेबल से सूचना लेकर अविलम्ब मीडिया सेंटर पर उपलब्ध करायें। नोडल अधिकारी मीडिया ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हरिद्वार संसदीय क्षेत्र मतगणना की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधानसभा, 25-हरिद्वार में 14 टेबल पर 178 बूथ के लिए 13 राउंड की गणना होगी। 26-बीएचईएल में 14 टेबल पर 188 बूथ के लिए 13 राउंड की गणना होगी। 27-ज्वालापुर में 08 टेबल पर 144 बूथ के लिए 18 राउंड की गणना होगी। 28-भगवानपुर में 08 टेबल पर 152 बूथ के लिए 19 राउंड की गणना होगी। 29-झबरेड़ा में 10 टेबल पर 153 बूथ के लिए 16 राउंड की गणना होगी।
30-कलियर में 08 टेबल पर 135 बूथ के लिए 17 राउंड की गणना होगी। 31-रूड़की में 08 टेबल पर 137 बूथ के लिए 17 राउंड की गणना होगी। 32-खानपुर में 10 टेबल पर 177 बूथ के लिए 18 राउंड की गणना होगी। 33-मंगलौर में 08 टेबल पर 129 बूथ के लिए 17 राउंड की गणना होगी। 34-लक्सर में 09 टेबल पर 125 बूथ के लिए 14 राउंड की गणना होगी। 35-हरिद्वार ग्रामीण में 14 टेबल पर 157 बूथ के लिए 12 राउंड की गणना होगी।
निर्वाचन ड्यूटी से अनुदेशक राऔप्रसं जगजीतपुर आलोक सैनी, अनुदेशक रा0औ0प्र0सं0 कलियर राधेश्याम, अनुपस्थित पाए गए। उक्त कार्मिकों को मंगलवार दिनांक मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय में प्रातः 10ः00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं, अनुपस्थिति संबंधी समुचित कारण न बताये जाने पर निर्वाचन कार्य से अनुपस्थित रहने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर सहायक सूचना मुकेश कुमार एवं अरूण कुमार भी उपस्थित थे।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



