गुजरात में केवडिया की टेंट सिटी में आरएसएस के शीर्ष नेताओं की बैठक

Summary :

गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया गांव के पास टेंट सिटी में बुधवार को आरएसएस के आठ शीर्ष नेताओं की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई। इसमें आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी हिस्सा ले रहे हैं।

गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया गांव के पास टेंट सिटी में बुधवार को आरएसएस के आठ शीर्ष नेताओं की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई। इसमें आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी हिस्सा ले रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी ने इसे नियमित बैठक बताया है। 
गुजरात आरएसएस के प्रवक्ता विजय ठाकेर ने बताया कि बैठक में आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी और छह सह-सरकार्यवाह भी हिस्सा ले रहे हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘यह नियमित बैठक है। आरएसएस के शीर्ष आठ नेता तकरीबन हर महीने किसी जगह बैठक कर राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस बार केवडिया में तीन दिवसीय बैठक चल रही है। इस बैठक में केवल ये आठ नेता ही शामिल हो रहे हैं।’’ 

Shera Rajput