नौसेना के जवानों के एक दल ने मेघालय की पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक कोयला खदान में फंसे 15 खनिकों में से एक खनिक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि शव को ‘रैट होल’ खदान के मुहाने तक लाया गया। बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि खदान के भीतर शव दिखने के बाद नौसेना के गोताखोर इसे इसके मुहाने तक लाए।
इससे पहले नौसेना खनिकों को खोजने के लिए अंदर पानी में फंसे उपकरण को निकालने में लगी रही। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना की पूरे दिन की मेहनत रंग लाई। सोमवार को अभियान खत्म करने से पहले सैन्यकर्मी पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की 370 फुट गहरी कोयले की खदान से अपना उपकरण निकालने में कामयाब रहे।
इस बचाव अभियान को देश का सबसे लंबा चलने वाला बचाव अभियान बताया जा रहा है। कोयला खदान में 13 दिसम्बर से फंसे 15 खनिकों को बचाने के अभियान में भारतीय नौसेना और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम काम कर रही हैं भी अपना पूरा योगदान दे रही है।


Download Android App
Download iOS App




