मेघालय कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी राज्य में लागू रखना चाहता है। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फेंस के बाद सोमवार को यह जानकारी दी।
At the video conference called by the Hon’ble PM @narendramodi ji and Hon’ble Home Minister, @AmitShah ji. We have mooted to continue with the lockdown post May 3rd with relaxation on activities in Green Zones or Non-Covid affected districts in #Meghalaya.#CovidUpdates pic.twitter.com/rMrS6j3cPP
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) April 27, 2020
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ग्रीन जोन और ऐसे जिलों में कुछ ढील दी जाएगी जो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। संगमा ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हमने मेघालय में लॉकडाउन को बढ़ाने की बात कही है।’’
कोरोना से बचाने के लिए प्रवासी मजदूरों को भरपेट भोजन मुहैया कराए सरकार : मायावती
बता दें कि मेघालय में संक्रमण के कुल 12 मामले हैं। इनमें एक की मौत हो चुकी है वहीं 11 में अब भी संक्रमण है। मुख्य सचिव एम एस राव ने कहा कि इसबीच राज्य सरकार ने शिलांग और पूर्व खासी जिले के माइलेम ब्लाक को छोड़ कर जरूरत के सामान की बिक्री और कोरियर सेवा के जरिए इन्हें अन्य स्थानों पर भेजने, आवश्यक सामानों की ऑनलाइन बिक्री सहित कई गतिविधियों को सोमवार को मंजूरी दे दी।


Download Android App
Download iOS App



