मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक खदान में पानी भर जाने के कारण अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए जारी अभियान मंगलवार को उस समय बाधित हो गया जब उच्च शक्ति वाले पंपों में तकनीकी खराबी आ गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 370 फुट गहरी अवैध खदान में एक नदी का पानी आ जाने के कारण 15 लोग 13 दिसंबर से फंसे हुए हैं।
उन लोगों को निकालने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। बचाव अभियान के प्रवक्ता आर सुसंगी ने कहा कि अभियान के 20वें दिन भारतीय नौसेना के कर्मियों ने अपना अभियान फिर शुरू किया।
इस काम में एनआरडीएफ की टीम उसकी मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि मशीनों में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। मशीनों को दुरूस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




