नव वर्ष पाकिस्तान के लिए स्वर्ण काल की शुरुआत होगा : इमरान खान

Summary :

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों के साथ अपने नव वर्ष के संकल्प को साझा किया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इसे पाकिस्तान के लिए स्वर्ण काल की शुरुआत बताया और 2019 में गरीबी, अशिक्षा, अन्याय और भ्रष्टाचार से निपटने का संकल्प लिया।

इमरान खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों के साथ अपने नववर्ष के संकल्प को साझा किया। उन्होंने लिखा, ”हमारा नए साल का संकल्प हमारे देश की चार बीमारियों के खिलाफ जिहाद छेड़ना है: गरीबी, अशिक्षा, अन्याय और भ्रष्टाचार।” इमरान खान ने लिखा, ”इंशाअल्लाह 2019 पाकिस्तान के लिए स्वर्ण काल की शुरुआत होगा।”

imran tweet on new year

उनकी सरकार ने नववर्ष के तोहफे के तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत कम की। पेट्रोल का दाम 4.86 रुपए प्रति लीटर घटा 90.97 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया। वहीं डीजल की कीमत 4.26 रुपए प्रति लीटर कम कर 196.68 रुपए प्रति लीटर कर दी गई।

Desk Team