पश्चिम बंगाल में तीसरी बार ममता सरकार के गठन के बाद भी सियासी सरगर्मी थमी नहीं है। नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने ममता कैबिनेट के मंत्रियों समेत टीएमसी के चार वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर कुमार अधिकारी और भाई दिब्येंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मंत्रालय ने लोकसभा सांसद शिशिर कुमार अधिकारी और दिब्येंदु अधिकारी को वाई प्लस (Y+) कैटेगरी की सुरक्षा देने की घोषणा की है। सीआरपीएफ के जवान दोनों सांसदों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। मंत्रालय का ये फैसला उस समय आया है जब सत्तारूढ़ टीएमसी ने नारद स्टिंग मामले में बीजेपी पर बदले की भावना से काम करने और उनके नेताओं को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं नंदीग्राम में ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले शुभेंदु अधिकारी पर भी विरोधियों ने इस केस में शामिल होने के आरोप लगाए।
ममता अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से लड़ेंगी उपचुनाव, MLA एस चट्टोपाध्याय देंगे इस्तीफा
बता दें कि शिशिर अधिकारी और सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। जानकारी के अनुसार बंगाल में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद कुछ सुरक्षा एजेंसियों और उच्चाधिकारियो ने एक रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने ये फैसला किया।


Download Android App
Download iOS App



