उत्तराखंड के दो चमोली और रुद्रप्रयाग दो जिलों में शुक्रवार को भूकम्प के मध्यम झटके महसूस किये गए। भूकंप से किसी अप्रिय घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रुद्रप्रयाग के अगस्त्य मुनि, गुप्तकासी एवं चमोली के ऊखीमठ में शाम 04 बजकर 57 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गए। भूकंप को केन्द, चमोली में स्थित था।
भूकम्प की तीव्रता मध्यम होने के कारण कोई नुकसान की रिपेर्ट नहीं मिली है। लेकिन भूकंप के झटकों के भय से लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।


Download Android App
Download iOS App



