महाराष्ट्र में पांच जिलों में जिला परिषद चुनावों से पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी स्थानीय इकाइयों को गठबंधन में शामिल होने के लिए कहा और घोषणा की कि कांग्रेस, शिवसेना के साथ साझेदारी में चुनाव लड़ेगी।
महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा का गठबंधन सत्ता में है। अगले महीने नागपुर, वाशिम, अकोला, नंदुरबार और धुले में जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट के बयान के अनुसार, ‘‘चुनाव में सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करने के लिए स्थानीय पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। कांग्रेस शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।’’ महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री थोराट ने पार्टी की चुनावी तैयारी पर चर्चा करने के लिए यहां एक समीक्षा बैठक में यह बात कही। इस बैठक में जिला पार्टी नेताओं ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



