केरल की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी मिल्मा ने अगले महीने से दूध की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है। केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (केसीएमएमएफ) के अध्यक्ष के एस मणि ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।
मणि ने कहा कि लागत में लगातार वृद्धि और डेयरी किसानों की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए ऐसा करने का निर्णय किया गया है ।
मिल्मा ने इससे पहले तीन साल पूर्व 2019 में दूध की कीमतों में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
मणि के हवाले से जारी यहां बयान में कहा गया है कि उस समय अतिरिक्त राशि का 83.75 प्रतिशत (3.35 रुपये) किसानों को मिला ।
उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुपात इस बार भी जारी रहेगा। अर्थात, छह रुपये में से 5.025 रुपये किसानों को मिलेंगे ।’’
इससे पहले मिल्मा ने विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी, जिसने पिछले सप्ताह अपनी सिफारिश में कहा था कि किसानों को प्रति लीटर 8.57 रुपये का घाटा हो रहा है । इसके बाद यह कदम उठाया गया है ।


Download Android App
Download iOS App



