Mira Road Stabbing Case: मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुई चाकूबाजी मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इसमें कई खुलासे हो रहे हैं। पहले जांच में सामने आया कि आरोपी जुबैर अंसारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ना चाहता था। अब उसके घर के एंट्री गेट की एक तस्वीर सामने आई है। उसके घर के बाहर गेट पर एक स्टीकर लगा है, जिसपर लिखा है, ”कुल हू अल्लाह हू अहद।” यह कुरान के 112वें अध्याय, सूरा अल-इखलास (Surah Al-Ikhlas) की पहली आयत है। इसका अर्थ है, “कह दो, वह अल्लाह एक है।”
आरोपी ने दो गार्ड से उनका धर्म पूछकर, उनके ऊपर हमला किया। उसके पास से एटीएस को संदिग्ध सामग्री भी मिली है।
Mira Road Stabbing Case: एंट्री गेट के स्टीकर पर क्या लिखा?

आरोपी जुबैर के घर के बाहर लगा स्टीकर उसकी कट्टरपंथी सोच को उजागर करने वाला है। उसके गेट पर लगे स्टीकर पर लिखा था कि कुरान की इस आयत को पहले बिस्मिल्लाह कहो, सलाम करो और तब जाकर घर के अंदर घुसो। इसका मतलब है कि अगर आपको घर के अंदर जाना है, तो पहले ये बात माननी पड़ेगी।
धर्म पूछकर दो गार्ड पर किया चाकू से हमला
बुधवार को मुंबई के पास मीरा रोड पर पहलगाम हमले जैसी खबर सामने आई। जहां धर्म पूछ कर दो गार्ड पर जैब जुबैर अंसारी ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया है। बता दें कि आरोपी ने नया नगर में पहले दो गार्ड से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए भी कहा। इस बात पर गार्ड ने मना कर दिया और आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने चाकू से हमला कर दिया है। साथ ही आरोपी के पास से नोट भी बरामद हुआ जिसमें ISIS, गाजा जिहाद जैस शब्द लिखे मिले है। इस मामले की अब ATS को जांच सौंप दी है।
Mumbai Stabbing News: घर से बरामद हुआ एक हाथ से लिखा नोट

आरोपी जुबैर के घर से एक हाथ से लिखा नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, People, family, wives, parents will leave you, May Allah guide them, गाजा जिहाद जैसे बातें लिखी हुई थी। आरोपी के मकसद और इस नोट की जांच लिए मुंबई ATS सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हैरानी की बात यह है कि जुबैर कोई अनपढ़ शख्स नहीं है, वह साइंस ग्रेजुएट है और कई साल अमेरिका में रह चुका है। उसका परिवार वहीं रहता है, लेकिन नौकरी न मिलने की वजह से वह कुछ साल भारत लौट आया और अकेले मीरा रोड पर लगा।
Also Read: ‘EVM में BJP के बटन पर लगा टेप…,’ अमित मालवीय ने की पुनर्मतदान की मांग, जहांगीर खान पर भड़की BJP


Download Android App
Download iOS App




