Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव चल रही हैं, इस बीच धांधली के कई मामले भी सामने आ रहे हैं। भाजपा ने ममता बनर्जी के खास जहांगीर खान पर आरोप लगाया है। बीजेपी IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया लगाया है कि डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट में कई जगह पोलिंग बूथों में ईवीएम मशीन पर बीजेपी के बटन पर टेप लगा दिया गया है, ताकि कोई भी उसे वोट न दें।
Bengal Assembly Elections 2026: “भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप से बंद कर दिया गया”
अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ममता बनर्जी ने जहांगीर खान का बचाव करते हुए यही बात कही थी, जो डायमंड हार्बर के फाल्टा से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा एक अपराधी है। कई मतदान केंद्रों पर, भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप से बंद कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है। यही तथाकथित “डायमंड हार्बर मॉडल” है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की। हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल पुनर्मतदान की मांग करते हैं जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।
This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour.
In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from… pic.twitter.com/sKw3mcdA86
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
ऐसे कुछ बूथों का विवरण, सबूतों के साथ, पेश कर रहे हैं। फाल्टा 144, भाग 170, कक्ष संख्या 2- हरिंदांगा हाई स्कूल में ऐसा हुआ है। बूथ 189 भी इसी तरह प्रभावित हुआ है, साथ ही कई अन्य बूथ भी।
Also Read: Delhi को आज मिलेगा नया मेयर, BJP और कांग्रेस का मुकाबला; AAP ने बनाई दूरी


Download Android App
Download iOS App




