Delhi Mayor Election: दिल्ली को आज अपना नया मेयर। 29 अप्रैल, बुधवार को MCD हाउस की बैठक के दौरान सिविक सेंटर में दोपहर 2 बजे दिल्ली का नया महापौर चुना जाएगा। महापौर चुनाव में आंकड़ों के लिहाज से भाजपा मजबूत स्थिति में है। जीत के लिए 137 वोट चाहिए, जबकि भाजपा के पास 142 वोट हैं।
दिल्ली एमसीडी के मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है, इसलिए सीट भाजपा के पक्ष में जाने की संभावना ज्यादा है। आज महापौर और उप महापौर के पदों के अलावा स्थायी समिति के तीन खाली पदों के लिए भी चुनाव होगा।
Delhi Mayor Election: Bjp ने उतारे ये उम्मीदवार

भाजपा ने मेयर पद लिए वर्तमान लीडर ऑफ द हाउस और रोहिणी-ई वार्ड के पार्षद प्रवेश वाही नामित किया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए आनंद विहार की पार्षद मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने 23 अप्रैल को एमसीडी के इन पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसके अलावा भाजपा ने सदन के नेता और स्थायी समिति के सदस्य के पदों के लिए बेगमपुर के पार्षद जयभगवान यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Congress के उम्मीदवार
कांग्रेस ने कबीर नगर वार्ड के पार्षद मोहम्मद जरिफ को मेयर पद और मुबारिकपुर वार्ड के पार्षद राजेश कुमार गुप्ता को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने खुद को मेयर इलेक्शन से अलग रखा है और अपना कोई भी उम्मीदवार पेश नहीं किया।
Delhi Election 2026: भाजपा के मेयर बनने की राह आसान

अगर दलों की ताकत की बात करें तो भाजपा सबसे आगे है। भाजपा के पास कुल 141 वोट हैं, जिनमें 123 पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 1 राज्यसभा सांसद और 10 विधायक शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के पास कुल 106 वोट हैं। कांग्रेस के पास 9 पार्षद हैं, जबकि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15 सदस्य हैं। इसके अलावा 2 निर्दलीय सदस्य भी हैं और 1 सीट खाली है।
इस लिहाज से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वाही के मेयर बनने की राह काफी आसान है।


Download Android App
Download iOS App




