गाजियाबाद के ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखा काला धुंआ, दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद

Summary :

Ghaziabad Flat Fire News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड इलाके में गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग की लपटें तेजी से फैलती गई और लोगों में हड़कंप मच गया है। दूर दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कड़ी मशक्कत कर रही है। Ghaziabad Flat Fire News: धुंए का गुबार दिल्ली-मेरठ…

Ghaziabad Flat Fire News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड इलाके में गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग की लपटें तेजी से फैलती गई और लोगों में हड़कंप मच गया है। दूर दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कड़ी मशक्कत कर रही है।

Ghaziabad Flat Fire News: धुंए का गुबार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ देखा गया

Ghaziabad Flat Fire News
Ghaziabad Flat Fire News (Source: Social Media)

ग्रीन एवेन्यू  सोसाइटी में लगी भीषण आग के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह आग नौंवी मंजिल से लगनी शुरू हुई थी और देखते ही देखते तेजी से फैलती गई। आग की लपटें इतनी उंची थी कि काले धुंए का गुबार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ देखा गया। वहीं लोगों की चीख-पुकार के बीच  कई लोग अपने घर से बाहर निकल गए और उनका फ्लैट में रखा सामान खाक होने की संभावना है।

Ghaziabad Fire News: दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Ghaziabad Fire News
Ghaziabad Fire News (Source: Social Media)

आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने की कड़ी मशक्कत कर रही है। भीषण आग लगने के बाद सोसाइटी में सुरक्षा के लिहाज से लाइट भी काट दी गई है और प्रबंधन द्वारा फ्लैट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है साथ ही नुकसान का आकलन भी नहीं हुआ है।

ALSO READ: काशी पहुंचे PM मोदी, विधि-विधान से की पूजा अर्चना, आज 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।