PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम दौरे के बाद अब वाराणसी पहुंच गए है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद पूजा-अर्चना भी की और बाद वे हरदोई के लिए रवाना होंगे। उत्तरप्रदेश के हरदोई में आज 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11.30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
PM Modi in Varanasi: गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 करोड़ रुपए की कुल लागत से बनाया गया है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है। इस तरह यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ता है।
मेरठ और प्रयागराज जाना आसान
गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बढ़ेगी साथ ही यात्रा का समय भी कम होगा। बताया जा रहा है कि अब मेरठ और प्रयागराज जाना अधिक आसान हो जाएगा। अभी इसमें 10-12 घंटों में यात्रा पूरी होती है लेकिन अब यात्रा में लगभग 6 घंटे लगेंगे, जिससे समय के साथ धन की भी बचत होगी। साथ ही इस परियोजना की एक मुख्य विशेषता शाहजहांपुर जिले में 3.5 किलोमीटर लंबी ‘आपातकालीन लैंडिंग सुविधा’ भी बनाई गई है।
PM Modi Varanasi Visit: गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी

गंगा एक्सप्रेसवे को एक बड़े आर्थिक गलियारे के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके रास्ते में पड़ने वाले 12 जिलों में लगभग 2,635 हेक्टेयर जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स गलियारों का विकास किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करेगा, सप्लाई चेन की क्षमता को बेहतर बनाएगा और मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी उपज के बेहतर दाम मिल सकेंगे और ग्रामीण आय मजबूत होगी।


Download Android App
Download iOS App




