दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 1 और 2 मई को करियर काउंसलिंग फेयर का आयोजन

Summary :

Educational Workshop Delhi: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के प्रधान हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि 1 और 2 मई को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब कॉम्प्लेक्स में भाई लक्खी शाह वणजारा हॉल में करियर काउंसलिंग फेयर (सीसीजी) आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान की जाएगी। कालका ने बताया कि इस फेयर में दिल्ली कमेटी से संबंधित गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस फेयर के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को…

Educational Workshop Delhi: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के प्रधान हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि 1 और 2 मई को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब कॉम्प्लेक्स में भाई लक्खी शाह वणजारा हॉल में करियर काउंसलिंग फेयर (सीसीजी) आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान की जाएगी। कालका ने बताया कि इस फेयर में दिल्ली कमेटी से संबंधित गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भाग लेंगे।

इस फेयर के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थियों को भविष्य में अपनाए जाने वाले करियर संबंधी पर्याप्त जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वे उलझन में पड़ जाते हैं और उनका एक या दो साल तक खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कमेटी नियमित रूप से ऐसे सीसीजी कैंप लगाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती है और हमारी इस मुहिम को हमेशा अच्छा प्रतिसाद मिलता है। इस फेयर में विभिन्न कॉलेजों और अलग-अलग करियर विकल्पों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विद्यार्थी अपनी रजिस्ट्रेशन कराकर इस फेयर का लाभ उठा सकते हैं।

Also Read: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया गांधी समाधि पर जाकर हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।