नागालैंड से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि नागालैंड में सैनिकों द्वारा करीब 13 आम लोगों को आतंकी समझ कर उनके ऊपर फायरिंग की गई जिसके चलते 11 लोगों की मौत हो गई है , इस पर सेना द्वारा भी खेद जताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में शनिवार को फायरिंग की एक घटना में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार यह घटना नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग की है। मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए एक एसआइटी टीम गठित करने के आदेश दिए हैं। ताज़ा अपडेट्स के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकवादी समझकर कुछ लोगों पर फायरिंग कर दी जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना के बाद लोग गुस्से में आ गए हैं और उन्होंने सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी।


Download Android App
Download iOS App



