कांग्रेस को करारी शिकस्त देने के बाद मिजो नेशनल फ्रंट(एमएनएफ) के प्रमुख जोरामथांगा ने मंगलवार शाम मिजोरम के राज्यपाल कुम्मनम राजशेखर से मुलाकात की और एक दशक बाद राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, ‘एमएनएफ अध्यक्ष जोरामथांगा ने राज्यपाल कुम्मनम राजशेखर से मंगलवार शाम मुलाकात की और मिजोरम में सरकार बनाने का दावा पेश किया।’
चुनाव नतीजे का संदेश कि जनता मोदी के काम से खुश नहीं – राहुल
उन्होंने कहा कि जोरमथांगा के नेतृत्व में नए मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और समय के बारे में सभी हितधारकों से संपर्क करने के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
इससे पहले एमएनएफ ने कहा कि जोरमथांगा एमएनएफ विधायक दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गए हैं।


Download Android App
Download iOS App




