बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के गौनाहा सहोदरा थाना के बीच मे विगत 9 दिसम्बर को गौनाहा से एलएनटी फाइनेंस कंपनी के लुटे हुए 17 लाख 94 हजार 5सौ रुपया को बेतिया पुलिस ने बरामद कर लिए है। यह बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत की सबसे बड़ी अन्य उपलब्धियों में से एक है। जिसकी हर जगह चर्चा की जा रही है । इस बाबत पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि लूट के तिजोरी के साथ अपराधी भागने के फिराक में है।
जिसको लेकर नाका लगाकर वाहन जांच का निर्देश दिए। वाहन चेकिंग की भनक लगते ही अपराधी रुपया साहित तिजोरी व बाइक छोड़कर गन्ने का खेत का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
अपराधियो की पहचान कर ली गई है। जिनके गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है। आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। हर बिंदुओं पर इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । रुपए बरामद करने वाले गौनाहा थानाध्यक्ष राम अयोध्या पासवान सहित सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



