मोदी सरकार केंद्र में ‘‘अब तक की सबसे कमजोर’’ सरकार : अहमद पटेल

Summary :

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी के बाद से केंद्र में राजग की मौजूदा सरकार सबसे कमजोर सरकार है और इसके

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी के बाद से केंद्र में राजग की मौजूदा सरकार सबसे कमजोर सरकार है और इसके नेता केवल भाषण देने में अच्छे हैं।

जिले के करजान तहसील के सिंगला गांव में संवाददाताओं के सवाल पर पटेल जवाब दे रहे थे। उनसे जम्मू में ग्रेनेड हमले के बारे में पूछा गया।

राबर्ट वाड्रा ने लूट कबूली,भारत रत्न के हकदार : भाजपा

पटेल ने कहा, ‘‘मैं कहता हूं कि यह आजादी के बाद सबसे कमजोर सरकार है। इस सरकार का मानना है कि भाषण देने से वे आतंकवाद से लड़ सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस सरकार को आतंकवाद से लड़ने के लिए बुनियादी चीजें करने की जरूरत है।’’

Desk Team