नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और उनके प्रशासन के कुछ लोग राज्य में विधानसभा चुनावों में जानबूझकर व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे हैं ।
वह राज्यपाल के बयान पर प्रतिक्रिया जता रहे थे जिसमें उन्होंने मुख्यधारा के दलों से अपनी राजनीतिक बहस में संयम बरतने को कहा है ।
राबर्ट वाड्रा ने लूट कबूली,भारत रत्न के हकदार : भाजपा
एक ट्वीट में अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘उन्हें (राज्यपाल) चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा हालात सुधारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए लेकिन एक जिम्मेदार व्यक्ति से सुना है कि राज्यपाल अधिकार अपने हाथों में रखना चाहते हैं इसलिए वह और उनके प्रशासन के कुछ लोग विधानसभा चुनाव में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे।’’
मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अलगाववादियों का समर्थन करने वाली वाली कोई भी पार्टी राष्ट्रविरोधी है ।
राज्यपाल ने परोक्ष रूप से पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस का हवाला दिया जिसने जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध की आलोचना की थी ।


Download Android App
Download iOS App



