छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के लोग नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को ‘चुनाव जीतने की मशीन’ बताते हैं लेकिन यह मशीन ‘सेमी फाइनल’ में फेल हो चुकी है। बघेल ने बरसंडा की एक जनसभा में कहा, ”भाजपा के लोग कहते है कि (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी और (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह की जोडी चुनाव जीतने की मशीन है लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह मशीन सेमीफाइनल यानी छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में फेल हो चुकी है।”
उन्होंने दावा किया कि यह मशीन फाइनल में भी फेल हो जायेगी क्योंकि अब तक के हुए मतदान में मतदाताओं ने अपना रूझान कांग्रेस की ओर दिखा दिया है। बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2014 में किये गये चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आजकल राष्ट्रवाद की बात चुनावी फायदे के लिए कर रहे हैं। किसान खेत में काम कर रहा है। मजदूर अपना पसीना बहा रहा है। शिक्षक अपना काम कर रहा है। क्या ये राष्ट्रवाद नहीं है, जो भाजपा को वोट दे, वह राष्ट्रवादी है और जो न दे, वह देशद्रोही है।
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे लगाया ‘छोटा आदमी’
भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश, संविधान, संस्थाएं खतरे में हैं। नीरव मोदी और ललित मोदी देश का पैसा लेकर भाग जाते हैं, सरकार कुछ नहीं कर पाती है। सवाल उठता है कि पैसा लेकर भागने वाले सब मोदी ही क्यों होते हैं। मोदी अपने को देश का चौकीदार कहते हैं और खुद चोरी करवाते हैं। देश को ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




