चेन्नई में एक नाबालिग लड़की से कथित यौन दुर्व्यवहार के लिये 20 वर्षीय आरोपी को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यशवंतराज को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की से शादी का वादा करके कथित रूप से गर्भवती करने के लिये बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। लड़की की मां की ओर से दाखिल शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जांच में सामने आया कि उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने कहा कि उसे अदालत के सामने पेश किया गया और हवालात में भेज दिया गया।
स्कूली छात्रा से यौन दुर्व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार
Summary :
17 वर्षीय लड़की से शादी का वादा करके कथित रूप से गर्भवती करने के लिये बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।


Download Android App
Download iOS App



