देशभर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे है। केरल से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों कई संदिग्ध मामले सामने आए थे। अब छत्तीसगढ़ में तैनात सीआईएसएफ के 2 जवानों में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों के नमूने आगे की जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे गए हैं।
वही, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात सीआईएसएफ के 2 जवानों को जगदलपुर लाया गया था। जांच के दौरान दोनों जवानों के शरीर में मंकीपॉक्स जैसे कुछ लक्षण दिखाई दिए। दोनों के सैंपल को पुणे स्तिथ लैब में आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक जवान हाल ही में दिल्ली से लौटा है। वहीं दूसरे जवान की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
जवानों का नाम रखा गया गोपनीय
हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि ये मंकीपॉक्स ही है। जवानों के सीने और पेट के पास ज्यादा दाने दिखाई दिए हैं, जबकि हथेली और तलुवों में कोई दाने नहीं दिखाई दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
सीआईएसएफ के ये दोनों जवान दंतेवाड़ा के बचेली में पदस्थ हैं। दोनों जवानों की उम्र 26 और 34 साल बताई गई हैं। हालांकि उनका नाम गोपनीय रखा गया है। फिलहाल दोनों जवानों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गौरतलब है कि मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई गाइडलाइंस जारी की हैं।


Download Android App
Download iOS App



