मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। बता दें सूबे में अबतक जमकर बारिश हुई है। ऐसे में आज से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी कर दी है। बता दें मौसम विभाग के मुताबिक आगे 24 घंटों के अंदर सूबे के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से खासकर इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में पिछले एक-दो दिन से बारिश हो रही है। बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा।
उज्जैन में शिप्रा में बहाव तेज हो गया
आपको बता दें कि सूबे की प्रमुख नदी नर्मदा बारिश के चलते उफान पर चल रही है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वैनगंगा नदी अपने भीषण रूप में है। उज्जैन में शिप्रा में बहाव तेज हो गया है। कई जिलों में बाढ़ के चलते राहत और बचाव कार्य की टीमें अलर्ट पर हैं। सूबे के विदिशा, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, रतलाम, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में ढाई से 4 इंच के बीच बारिश के आसार हैं।
सूबे के सभी जिलों में बारिश के आसार
तो वहीं, भोपाल समेत राजगढ़, खरगोन,बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना,अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर में हल्की बारिश हो सकती है। सामान्यतः सूबे के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं।


Download Android App
Download iOS App



