महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 46781 नए मामले सामने आए और 816 मौतें हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,26,710 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 78007 हो गए।
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 40956 मामले आए, 793 मौतें हुईं और 71966 मरीज ठीक हुए। राज्य में 58805 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46,00,196 हो गई। महाराष्ट्र में अब 5,46,129 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण दर 17.36 प्रतिशत है। मुंबई शहर में संक्रमण के 2,104 नए मामले आए।


Download Android App
Download iOS App



