झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि राज्य में बीते साढ़े चार साल में 33 लाख से ज्यादा परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को खेलगांव में एक कार्यक्रम में कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब महिलाएं सशक्त और समृद्ध होंगी तभी देश विकास कर सकता है। 2014 तक राज्य में सिर्फ 16.5 लाख परिवारों के पास गैस सिलेंडर थे लेकिन अब राज्य में 50 लाख परिवारों के पास गैस कनेक्शन और स्टोव हैं।”
उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, लेकिन एलपीजी कनेक्शन नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाएगा। नवबंर 2019 तक 14 लाख परिवार इसके दायरे में आ जाएंगे। रघुवर दास ने कहा ”प्रदेश सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं को राज्य में परस्पर समन्वय के साथ लागू करने के लिए केंद्र के साथ मिल कर काम कर रही है। बीते साढ़े चार सालों में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप ही झारखंड विकसित राज्यों की सूची में आ गया है।”


Download Android App
Download iOS App




