मिजोरम जिला परिषद चुनाव में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान

Summary :

मिजोरम के मारा स्वायत्तशासी जिला परिषद चुनाव में बृहस्पतिवार को 42,342 मतदाताओं में से 85 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

मिजोरम के मारा स्वायत्तशासी जिला परिषद चुनाव में बृहस्पतिवार को 42,342 मतदाताओं में से 85 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सियाहा जिला उपायुक्त ललसंगलियाना ने कहा कि सभी 25 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक रहा। उन्होंने कहा, “अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 85.30 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े आने के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है।”
मतगणना नौ मई को होगी। परिषद के चुनाव में पांच निर्दलीय समेत कुल 85 उम्मीदवार मैदान में हैं।
 

Desk Team