हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है राज्य में सात-आठ नवम्बर को होने वाले ‘राईजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट‘ में राज्य के लिये 85 हजार करोड़ रूपये का निवेश लाने के लक्ष्य के तहत राज्य सरकार अभी तब लगभग 23 हजार करोड़ रुपए के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर कर चुकी है।
इन्वेस्टर्स मीट को लेकर दिल्ली और गुजरात में रोड-शो करने के उपरांत यहां पहुंचे श्री ठाकुर ने मंडी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में निवेश को लेकर समग, दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में निवेश आए। इस उद्देश्य के तहत गत दिनों देश-विदेश में आयोजित रोड शो और राजनायिकों एवं बड़ उद्यमियों से मुलाकात कर निवेश आकर्षित करने के ईमानदार प्रयास किए गए हैं। इनसे देश और दुनिया में हिमाचल की ब्रांडिंग हुई है।
उन्होंने कहा कि उद्यमियों को हिमाचल में निवेश के लिए मौजूद उपयुक्त माहौल, मजबूत कानून व्यवस्था, शांत, शुद्ध एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता, बिजली की पर्याप्त उपलब्धता एवं सस्ती दरों जैसी सुविधाओं से अवगत कराया गया है। ये सभी विशेषताएं हिमाचल को निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाती हैं। इससे हिमाचल की ओर निवेशकों का रूझान बढ़ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में बड़ संख्या में देश-विदेश के नामी उद्योगपति और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे जो अपने आप में प्रदेश में एक बड़ परिवर्तन लाएगा। पर्यटकों के लिए बिलासपुर और मंडी में नए पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मंडी में शिवधाम बनाने और ब्यास नदी पर झील विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है। सरकार प्रयास कर रही है कि मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए रास्ते में घूमने और ठहरने के लिए उपयुक्त स्थल विकसित किये जाएं।


Download Android App
Download iOS App



