उत्तराखंड में शैवाल (एल्गी) की खेती और प्रसंस्करण के लिये इजराइली कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड तथा राज्य सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर वृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किया गया।
प्योरमैजिक लिमिटेड की ओर से उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टोमर पेलेड और उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एचआरडीआई) के निदेशक चन्द्रशेखर सनवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्योरमैजिक लिमिटेड के सीईओ पेलेड ने बताया कि कम्पनी कॉस्मेटिक्स और विभिन्न न्यूट्रिशनल सप्लीमेन्ट में प्रयोग की जाने वाली शैवाल की एक प्रजाति होमोटोअकोकस प्लूविलिस की खेती और प्रसंस्करण के लिएराज्य में स्थानीय स्तर पर साझेदारी करेगी। उन्होंने बताया कि कम्पनी उत्तराखण्ड में कैनबिस (भांग के पौधे) की खेती और प्रोसेसिंग के लिए इण्डियन इण्डस्ट्रियल हैम्प ऐसोसिएशन के साथ भागीदारी की संभावनाओं पर विचार कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



