मध्य प्रदेश के इंदौर में एक होटल में भयंकर आग लग गई है। आग विजय नगर थाना क्षेत्र के गोल्डन गेट होटल में लगी है। जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल सूत्रों के अनुसार होटल में लगी आग पर काबू पाने पांच दमकल वाहनों के साथ दो दर्जन दमकल कर्मचारी प्रयास में जुटे हुए हैं।

होटल में कई लोगों के फंसे होने की भी जानकारी है। मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एहतियातन आग प्रभावित क्षेत्र के आसपास का हिस्सा खाली करवा लिया है। आगजनी में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। आग के कारण पूरा होटल धुएँ से भर गया है।


Download Android App
Download iOS App



