सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए युवा वर्ग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। उनके ये तरीके कभी तो उन्हें फर्श से अर्श पर पहुंचा देते हैं तो वहीं कुछ मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। मशहूर होने की इस कड़ी में एक लड़की का ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है। वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर पर कहा कि युवती से संबंधित वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘(ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाने को लेकर) युवती का भाव भले ही कुछ भी रहा हो। लेकिन उसका तरीका गलत था। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युवती पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह चलन न बढ़े।’’
#इंदौर की ट्रैफिक वॉलिंटियर…#ViralVideo @SatyaVijaySin20 @Ritvip1987 pic.twitter.com/ay2KU4e9yf
— Naveen Singh (@Naveen_K_Singh_) September 14, 2021
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इंदौर में एक व्यस्त चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल का यह वीडियो 30 सेकंड का है। इसमें काला मास्क, टोपी और काले रंग के कपड़े पहने एक युवती शहर के व्यस्त रसोमा चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर अंग्रेजी गाने ‘लेट मी बी योअर वुमन’ के एक हिस्से पर नाचती दिखाई दे रही है।


Download Android App
Download iOS App



