MP : जबलपुर में कुख्यात अपराधी द्वारा निर्मित अवैध ढांचों को किया गया ध्वस्त

Summary :

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक कुख्यात अपराधी द्वारा 6,500 वर्ग फुट से अधिक सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध ढांचों को बृहस्पतिवार को ढहा दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक कुख्यात अपराधी द्वारा 6,500 वर्ग फुट से अधिक सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध ढांचों को बृहस्पतिवार को ढहा दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रशासन ने रईस अहमद अंसारी उर्फ चपटा द्वारा निर्मित अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया। उसके खिलाफ हत्या और अवैध हथियार रखने समेत 15 आपराधिक मामले हनुमंतल थाने में दर्ज हैं।
इन अवैध ढांचों में दुकानें, दो कमरे, एक गोदाम और एक मकान शामिल हैं।
 

Shera Rajput