भारत ने अफगानिस्तान में गेहूं भेजने के लिए UNWFP के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Summary :

भारत ने अफगानिस्तान में 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की अगली खेप के वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (यूएनडब्ल्यूएफपी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत ने अफगानिस्तान में 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की अगली खेप के वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (यूएनडब्ल्यूएफपी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह बताया।
भारत, पाकिस्तानी सड़क मार्गों के जरिये अफगानिस्तान को 10,000 मीट्रिक टन गेहूं पहले ही भेज चुका है। वैश्विक संस्था के साथ हस्ताक्षर किये गये एक अस्थायी समझौते के प्रावधान के तहत ऐसा किया गया था।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार और यूएनडब्ल्यूएफपी ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए दान के तौर पर 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की अगली खेप भेजने को लेकर दूसरे समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Shera Rajput