मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को यहां मॉडल स्कूल में तिरंगा के इतिहास के संबंध में क्लास लेंगे जहां के वह छात्र रह चुके हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी है।
अधिकारी ने बताया कि चौहान इस दौरान राष्ट्र ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में बतायेंगे। उनके अनुसार वह तिरंगे की कहानी रोचक और सरल भाषा में सुनाएंगे तथा हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य भी बताएंगे।

उन्होंने कहा कि चौहान द्वारा इस संबंध में सोमवार को बैठक ली गई। बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव एम सेलवेन्द्रम, आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीकांत बनोठ सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



