फोनपे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा अपने लोगो के अनधिकृत उपयोग पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर वाले पोस्टर ग्वालियर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं, जिनमें कथित तौर पर कहा गया है कि 50 प्रतिशत कमीशन दो और अपना काम कराओ।
यह विवादित पोस्ट कई जिलों में लगाए गए थे
ऐसे पोस्टर छिंदवाड़ा, रीवा, सतना और राज्य की राजधानी भोपाल में भी देखे गए, जिन्हें बाद में प्रशासन ने हटा दिया। पोस्टर क्यूआर कोड शीट के रूप में हैं जिनका उपयोग फिनटेक कंपनियां ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने के लिए करती हैं। उन पोस्टरों के ऊपर साफ तौर पर ‘PhonePe’ लिखा हुआ देखा जा सकता है।
फोनपे ने कांग्रेस को लगाई फटकार
PhonePe ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, PhonePe किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा, चाहे वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, अपने ब्रांड लोगो के अनधिकृत उपयोग पर आपत्ति जताता है। हम किसी भी राजनीतिक अभियान या पार्टी से जुड़े नहीं हैं। इसमें टैग करते हुए कहा गया, फोनपे लोगो हमारी कंपनी का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है और फोनपे के बौद्धिक संपदा अधिकारों का कोई भी अनधिकृत उपयोग कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करेगा। हम विनम्रतापूर्वक मध्य प्रदेश कांग्रेस से हमारे ब्रांड लोगो और रंग वाले पोस्टर और बैनर हटाने का अनुरोध करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



